Thursday, 4 July 2019

शब्दावली

वह आया था
चला गया
पलभर में ही दृष्टि मार्ग से
अंतःस्थल में प्रवेश कर गया
तब मैं कुछ ना बोली
अब बोलने को
बहुत कुछ दे गया
उसकी दृष्टि में ही
संपूर्ण ब्रह्मांड था
वह दृष्टि से ही
सम्पूर्ण शब्दावली बांच गया।

निर्मला सिंह

No comments:

Post a Comment