एक चादर बुनी थी
शहीदों ने
आज़ादी से पहले
उत्तर से दक्षिण
पूर्व से पश्चिम तक
बिछाया था उसे
काढ़े थे उस पर मानवता के बेल बूटे
रंगा था उसको देश भक्ति के रंग में
लेकिन आप राजनीति और समाज के
बदनीयत मौसम से
तेज हवाओं से तार-तार होने लगी है
तो बचाने के लिए
जरूरत है
देश भक्त नौजवानों के हाथों की
जो चादर को रफू कर सकें
No comments:
Post a Comment